Sunday, February 15

आजमगढ़।सावित्रीबाई फुले की मनाईं गयी जयंती 

सावित्रीबाई फुले की मनाईं गयी जयंती 

आजमगढ़। अम्बेडकर पुस्तकालय आतापुर में शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गयी।

क्षेत्र के अम्बेडकर पुस्तकालय आतापुर (मंझारी बाजार) के सभागार में शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले जन्मदिन मनाया गया। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। कहा कि जब अंध विश्वास ढोंग पाखंड चरम पर था। महिलाओं को पढ़ने लिखने में असमानता थीं। ऐसे में माता सावित्रीबाई फुले का शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

इस अवसर पर बुद्ध ज्योति संघ के कोषाध्यक्ष शेर बहादुर बौद्ध , फौजदार मास्टर ,ओमप्रकाश प्रजापति, डा0 बाबूराम विधानसभा सचिव बसपा निजामाबाद रामपलट प्रजापति ,सुनील कुमार , छैलबिहारी नन्दलाल आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *