विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का पार्थिक शरीर फरीदपुर पहुंचने पर उनके समर्थकों शुभचिंतकों विधायकों मंत्रियों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार पुत्र ईशान ग्वाल ने दी मुखाग्नि
बरेली। 122 विधानसभा क्षेत्र फरीदपुर के जनप्रिय जननायक विधायक प्रोफेसर डॉक्टर श्याम बिहारी लाल का पार्थिक शरीर जैसे ही शनिवार को फरीदपुर पहुंचा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो समर्थकों शुभ चिंतको का जन सैलाब उमड पाड़ा जगह-जगह उनके समर्थकों ने उनके पार्थिक शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक प्रोफेसर डॉक्टर श्याम बिहारी लाल के अचानक हुए निधन पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी की आंख नाम दिखाई दी। अपने प्रिय विधायक के पार्थिक शरीर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जनसमूह उनके फरीदपुर कार्यालय पर उमढ पाड़ा। बूढ़े बच्चे नौजवान महिलाएं अपने प्रिय विधायक को देखने के लिए व्याकुल थे। विधायक प्रोफेसर डॉक्टर श्याम बिहारी लाल का पार्थिक शरीर जैसे ही उनके कार्यालय फरीदपुर पहुंचा वहां पर सुबह से ही हजारों की संख्या में मौजूद लोग ने अपने प्रिय विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी कुबर महाराज सिंह, सांसद विधायकों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समय लगभग 2:00 बजे उनकी शव यात्रा स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि के लिए रवाना हुई। तो उनके कार्यालय से स्टेशन रोड तक सड़क के दोनों तरफ हजारों की संख्या में उनके समर्थकों कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों का जन्म समूह उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उमड पड़ा। शव यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल जनसमूह अपने प्रिय विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा श्याम बिहारी का नाम रहेगा आदि नारे लगा रहे थे। शव यात्रा के शमशान भूमि पर पहुंचने पर पुलिस बल के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई इसके उपरांत उनके पुत्र ईशान ग्वाल ने उन्हें मुखाग्नि दी। विधायक स्वर्गीय डॉ श्याम बिहारी लाल की शव यात्रा में उमड़े विशाल जनसमूह को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पीएसी बल मौजूद रहा।
स्वर्गीय विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के अंतिम संस्कार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री अरुण सक्सेना, बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डीसी वर्मा, बरेली मेयर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी कुबर महाराज सिंह, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी दुर्विजय सिंह शाक्य, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, फ्यूचर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मुकेश गुप्ता, वागीश पाठक, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य, विधायक बहोरन लाल मौर्य, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, जिलाधिकारी बरेली अविनाश सिंह, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, सीओ संदीप सिंह,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता,आतिश अग्रवाल, पुष्पेंद्र यादव, ब्रह्मा शंकर गुप्ता, ओमवीर गुर्जर, संजय सिंह एडवोकेट, अमरीश अग्रवाल, डॉ महेश महेश चौधरी, अनुज पांडे, अनुज शुक्ला, महावीर जायसवाल, सहित समस्त भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
























