Sunday, February 15

बदायूँ।बरेली जोन कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी आयोजित

बरेली जोन कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी आयोजित

बदायूँ। जोन कार्यालय बरेली में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, बरेली  रमित शर्मा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली अजय कुमार साहनी की उपस्थिति में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह को सेलेक्शन ग्रेड प्राप्त होने पर रैंक के प्रतीक चिन्ह एवं कॉलर बैंड पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर  रमित शर्मा ने डॉ. बृजेश कुमार सिंह को प्रोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *