बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप मनाये जाने पर हुई चर्चा, सौंपी गई जिम्मेदारी
आजमगढ़ । बहुजन समाज पार्टी विधान सभा निजामाबाद की मासिक बैठक निजामाबाद में पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती जी का जन्म दिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाये जाने पर चर्चा हुई और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी।
बहुजन समाज पार्टी विधान सभा निजामाबाद की मासिक बैठक शुक्रवार को निजामाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्म दिन 15 जनवरी को जन कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने पर चर्चा हुई। बताया कि बसपा सुप्रीमो का जन्म दिन
डा0 अम्बेडकर पार्क कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में पार्टी के ज़िम्मेदार पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य मण्ल प्रभारी ओम कार शास्त्री ने कहा कि सभी पार्टियों को जनता भली भांति परख चुकी है। चारों तरफ अब बसपा शासन की चर्चा होने लगी है। उन्होंने ने कहा कि आने वाले समय में बहन जी के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक में की अध्यक्षता विधानसभा सभा अध्यक्ष राम पूजन व संचालन डाक्टर बाबू राम ने किया।
मुख्य मंडल प्रभारी ओंमकार शास्त्री,बैठक में विजय प्रकाश गौतम , डा0 हंसराज , दयाशंकर ,राम लालजीत गौतम, सुनील कुमार ,डा0 संतलाल ,जगदीश कुमार, डा0 अरबिन्द कुमार , शंकर राम ,अरबिन्द कुमार सहित सेक्टर बूथ अध्यक्ष कार्य कर्ता आदि मौजूद रहे।























