Sunday, February 15

बनकट गांव में चकबंदी कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित, लेखपाल अपर्णा यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ।

बनकट गांव में चकबंदी कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित, लेखपाल अपर्णा यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ।

भदोही । राजनारायण यादव।

सुरीयांवा ब्लॉक के अंतर्गत बनकट गांव में चल रहे चकबंदी कार्य के संबंध में नवनियुक्त लेखपाल अपर्णा यादव ने गांव का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में लेखपाल ने ग्रामीणों की चकबंदी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।

अपर्णा यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में आने वाली सभी समस्याओं का निस्तारण उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “मैं यहां आपके बीच आई हूं ताकि आपकी समस्याओं को समझ सकूं और उन्हें जल्द से जल्द हल कर सकूं। चकबंदी से जुड़े सभी मामले पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से निपटाए जाएंगे।” ग्रामीणों ने चक नंबर, सीमांकन और दाखिल-खारिज संबंधी कई मुद्दे उठाए, जिन पर लेखपाल ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में गांव के प्रमुख लोग जैसे लवकुश पांडेय, गुलाब शंकर दुबे, प्रमोद दुबे, पिंटू दुबे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *