Monday, February 16

आजमगढ़।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, तीन धू धू कर जली 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, तीन धू धू कर जली 

आजमगढ़। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में पुरानी खड़ी एम्बुलेंस में आग लग गयी। आग लगने के फलस्वरूप एम्बुलेंस जलकर नष्ट हो गयी।

जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में 102 की दो और 108 की एक पुरानी एम्बुलेंस खड़ी थी। एम्बुलेंस 2019 से प्रयोग में नहीं थी। रविवार को अचानक 11,40 मिनट पर जलने लगी। एम्बुलेंस जलती देख लोग हैरत में पड़ गये। आस पास भीड़ इकट्ठा हो गयी। लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड ने पहुंचकर कर आग को बुझाया। लेकिन एम्बुलेंस जलकर नष्ट हो गयी। आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो पाया। कयास लगाया जा रहा है कि आस पास कूड़ा है और कूड़े की वजह आग लग गयी होगी।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील अग्रहरी ने बताया कि एम्बुलेंस जलने की सूचना विभाग को दे दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *