मौसम ने लिया करवट दिखा ठंड का असर।
लालगंज आजमगढ़।राम प्रसाद मिश्रा
आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील थाना मेहनाजपुर के अंतर्गत पूरे क्षेत्र में इस समय ठंड एवं शीतलहर हवा के चलने से लोग कापते नजर आए बूढ़े बच्चे नौजवान सभी है इस समय ठंड से परेशान ठंड से बचने के लिए अपने घर के पास जगह-जगह अलाव जलाकर तापते हुए नजर आए। सिधौना बाजार में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलता हुआ दिखाई दिया। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के चारों तरफ अग्नि को तापते हुए नजर आए। ठंड की वजह से लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ठंडी हवा और गिरते हुए तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है ठंड से बचने के लिए लोग इस समय गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं विशेष कर बुजुर्गों बच्चों एवं दिहाड़ी करने वाले मजदूरों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ठंड से बचने के लिए ग्राम सभा सिधौना मां सिद्धेश्वरी मंदिर स्थल पर लोग अलाव के चारों तरफ बैठे हुए नजर आए।
























