विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत।
मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।
शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव
जनपद के भावलखेड़ा के गांव उदियापुर में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले पहुंच गए। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
जनपद हरदोई के थाना पिहानी के गांव इटारा निवासी आलोक द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिखा (29) की शादी 10 मई को थाना रोजा के गांव उदियापुर निवासी ब्रजकिशोर के पत्र वागेश शुक्ला के साथ की थी। शुक्रवार की सुबह उनके दामाद ने सूचना दी कि शिखा को सांस लेने की तकलीफ हो रही थी, अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई। जब वह परिजनो के साथ पुत्री शिखा के ससुराल पहुंचे तो देखा उसके मुंह नाक से खून बह रहा था। उन्होंने पुत्री के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वही घटना की सूचना मिलते थाना प्रभारी राजीव कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर गंगा सिंह व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

