Monday, February 16

बलिया।समाजसेवी एवं सम्मानित ठेकेदार रमेश बहादुर सिंह की तेरहवीं श्राद्ध एवं ब्रम्ह भोज कार्यक्रम सम्पन्न, यादों में अमर रहेगी उनकी सेवा भावना।

समाजसेवी एवं सम्मानित ठेकेदार रमेश बहादुर सिंह की तेरहवीं श्राद्ध एवं ब्रम्ह भोज कार्यक्रम सम्पन्न, यादों में अमर रहेगी उनकी सेवा भावना।

 संजीव सिंह बलिया।बलिया के नगरा ब्लॉक स्थित रघुनाथपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं चर्चित ठेकेदार, अत्यंत श्रद्धेय श्री रमेश बहादुर सिंह जी की तेरहवीं श्राद्ध एवं ब्रह्म भोज कार्यक्रम में उनकी पुण्य स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस पावन अवसर पर उनकी सेवा भावना, करुणा और समर्पण की छवि सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित रही।कार्यक्रम में उनके आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना करते हुए उपस्थित जनों ने यह प्रार्थना की कि उनके उत्तम कर्म और आदर्श सदैव हमारे साथ जीवित रहें। उनके निधन से जो अपूरणीय शून्य उत्पन्न हुआ था, उसे भरना असंभव है।इस मौके पर अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, अरुण सिंह गुड्डू, विनय सिंह, अभिषेक सिंह प्रिंस, चंदन सिंह, दीपक सिंह, बादल सिंह, अखिलेश सिंह, गौरव, छोटे-बड़े सहित परिवार के सदस्य तथा क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति एवं गावं के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।सभी ने एकजुट होकर ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह कठिन समय सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *