बिसौली कोतवाली प्रांगण में भगवान को विग्रहों की स्थापना
सिद्धपीठ श्रीबल्देवधाम बालाजी दरबार के पूज्य आचार्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज रहे उपस्थित
पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने मिलकर निकाली भगवान की शोभायात्रा।
बदायूँ/बिसौली(आशुतोष शर्मा)।आज जनपद बदायूं के कोतवाली बिसौली के प्रांगण में बने मंदिर में मूर्तियों की बिधिवत पूजा अर्चना के बाद स्थापना की गई। पुलिस परिवार के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अन्य भक्तों के साथ मिलकर शिव परिवार, राधा-कृष्ण, भगवान श्रीराम दरबार एवं संकट मोचक श्री हनुमानजी महाराज के विग्रहों की स्थापना का की। यह दिव्य एवं अलौकिक अनुष्ठान बेहद भक्ति-भाव के साथ सम्पन्न हुआ। गोरीशंकर देवालय में यह महापर्व नरवर के आचार्य अरुण शास्त्री (निवासी रूदायन) एवं आचार्य सुधाकर शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। इस पावन व दिव्य अवसर पर गुदनी खौंसारा से पधारे पीठाधीश्वर सिद्धपीठ श्रीबल्देवधाम बालाजी दरबार के आचार्य परम पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। श्री महाराज जी की दिव्य उपस्थिति में ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ। प्रभु के विग्रह की स्थापना पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। अनुष्ठान उपरांत पूज्य गुरुदेव महाराज जी द्वारा प्रभु विग्रह का नगर में भव्य शोभा-यात्रा के साथ अलौकिक भ्रमण कराया गया। नगर में जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए जल-पान की विशेष व्यवस्था भी की गई। यह शोभायात्रा कोतवाली से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों बुध बाजार रोड, बजरंग चौक, सर्राफा बाजार, सराय होते हुए यथास्थान पहुंची। यात्रा में भजन-कीर्तन, बैंड-बाजों और जयघोषों के उद्घोष गूंजता रहा। मुख्य व्यवस्थापक एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, इंस्पेक्टर क्राइम सहसवीर सिंह, रवि प्रकाश अग्रवाल , सरिता सरस्वत, राघव सिंह, पूनम चौधरी, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, एसआई तिलक राम, कांस्टेबल बब्बू सिंह, सुशील उपाध्याय, हिमांशु पाठक, अभिषेक शर्मा, दया मिश्रा, मुकेश शर्मा, सुधीर पाल, अमन गुप्ता, विशाल कश्यप, अमित वार्ष्णेय, रवि शर्मा, रेशू, मोनू महाजन, राजकुमार मौर्य, डॉ प्रमोद यादव, जुगेन्द्र, अरविन्द चौधरी भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।

