Monday, December 15

आजमगढ़।वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा। 

वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा। 

राम प्रसाद मिश्र 

लालगंज/आजमगढ़।मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत गांधी इण्टर कॉलेज कूबां आजमगढ़ में कल दिन मंगलवार को स्व राम मूर्ति सिंह स्मारक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि डी आर राणा फिल्म डायरेक्टर मुंबई, विशिष्ट अतिथि मान बहादुर सिंह, अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री दिनेश कुमार सिंह रहे। जिसमें विजेता उपविजेता श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज मुर्खा डोभी जौनपुर के छात्र/ छात्राएं रहे। जिसमें प्रथम स्थान बी टीम अर्चिता मौर्य श्रेया यादव कक्षा आठ बी द्वितीय स्थान ए टीम अंशिका यादव श्रेया यादव, तृतीय स्थान सी टीम, ओम मिश्रा श्रेयांश विश्वकर्मा एवं चतुर्थ स्थान अनुष्का गुप्ता प्रतिमा चौहान रही। इन सभी प्रारूपों में प्रथम अंक अंशिका यादव तथा द्वितीय अंक अर्चिता मौर्य ने प्राप्त किया। श्री गिरिजा शरण विद्यालय के छात्र विगत चार सालों से उस विद्यालय का शील्ड जीतते हुए आ रहे हैं । उक्त अवसर पर आनंद कुमार पाण्डेय इंद्रजीत राम विजय प्रताप सिंह डॉ विद्या प्रकाश सिंह राकेश यादव अजीत प्रताप सिंह रामप्रवेश यादव आनंद प्रकाश सिंह विनोद कुमार सिंह प्रमोद कुमार एवं अन्य अध्यापक छात्र-छात्राएं स्वयं सेवक/ सेविकाएं उपस्थित रहे। संचालन बलवंत सिंह यादव ने किया। श्री गिरिजा शरण इण्टर कॉलेज मुर्खा डोभी जौनपुर के प्रधानाचार्य श्री शैलेश कुमार सिंह विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहे सभी छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शक रहे सभाजीत विश्वकर्मा राम प्रसाद मिश्र एवं निर्णायक मंडल के सदस्य रहे दिनेश कुमार सिंह जी को ढेर सारी बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *