Monday, February 16

शाहजहांपुर।वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए जापान से आई टीम का दौरा। कूड़े के निस्तारण की दिशा में नगर निगम शाहजहाँपुर का एक महत्वपूर्ण कदम।

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए जापान से आई टीम का दौरा। कूड़े के निस्तारण की दिशा में नगर निगम शाहजहाँपुर का एक महत्वपूर्ण कदम।

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव

कूड़े के निस्तारण के द्वारा एनर्जी उत्पादन तथा यूपी के त्वरित विकास हेतु  वित्त मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना के मार्गदर्शन में कूड़े का प्लांट लगाने का का कारखाना शाहजहाँपुर में स्थापित करने के उद्देश्य से आज जापान इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ जापान की डेलिगेशन टीम द्वारा नगर का दौरा किया गया।

जापानी टीम के साथ  मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना, जिलाधिकारी  धर्मेंद्र प्रताप सिंह तथा नगर आयुक्त डॉ बिपिन कुमार मिश्रा के साथ नगर निगम के अधिकारियों द्वारा विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

इस डेलिगेशन के शाहजहाँपुर विजिट का उद्देश्य नगर निगम शाहजहाँपुर में ऐसे कारखाने की स्थापना करना है जिससे वेस्ट टू एनर्जी संयंत्रों का उत्पादन तथा देश भर में विक्रय किया जा सके।इसकी स्थापना से न केवल रोजगार सृजन होगा बल्कि कूड़े के निस्तारण में आ रही समस्याओं से भी निजात पाया जा सकेगा इस संयंत्र के द्वारा किसी भी प्रकार के कूड़े से मशीनों में प्रयुक्त होने वाला तेल तथा चारकोल का उत्पादन होगा जिसे विभिन्न कार्यों में प्रयोग अथवा उसका विक्रय किया जा सकेगा। कूड़े से सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में इसे प्रभावी कदम समझा जा रहा है। नगर निगम शाहजहाँपुर में भी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस संयंत्र को लगाए जाने की योजना है।

जापानी टेक्नोलॉजी के जरिए नगर की दशा एवं दिशा बदलने का अथक प्रयास किया जा रहा है जिसमें डॉक्टर संजीव मेहरोत्रा प्रेसिडेंट इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ जापान के डेलिगेशन के साथ नगर निगम शाहजहांपुर के अंतर्गत उर्सर्जित होने वाले कूड़े के प्रबंधन के लिए जापान से आई डेलिगेशन टीम के साथ नगर निगम शाहजहाँपुर की टीम द्वारा सर्वे किया गया। जिसमें जापानी डेलिगेशन के इचीपूरा कोकी, ईतो तोमो आकी, सूयामा योशिमाशा, अरिमा योशिकी के साथ नगर आयुक्त श्री विपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त श्री एस के सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज मिश्रा , सीएसएफआई श्री हरिवंश दीक्षित , एसडब्ल्यूएम कम आई टी एक्सपर्ट श्री सैफ सिद्दीकी तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *