सहयोग संस्था के द्वारा लगाया गया मेडिकल कैंप देखे गए 350मरीज
शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव
जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग ने जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जमुना वाटिका के प्रांगण में एक भव्य मेडिकल कैंप का आयोजन किया , जिसमें पूरे क्षेत्र के 25 ग्रामों से आए 350 मरीजो का परीक्षण किया गया, और सभी को निशुल्क दवाई, ड्रॉप ब चश्मे बांटे गए ।
संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ब महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि हमारे जनपद की शान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हमारी संस्था की ओर से लगातार पूरे सप्ताह के लिए समाज सेवा के कार्यक्रम किये जा रहे हैं , जिसके क्रम में इस सप्ताह का आज यह पांचवां कार्यक्रम संपन्न हुआ है । कैंप में पहुंचे डॉक्टर पुनीत टंडन, डॉक्टर रजत अग्रवाल, डॉक्टर नागेंद्र पाल, डॉक्टर कृष्णकांत तिवारी ,डॉक्टर अभिराज का संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान ब शाहनवाज खा एडवोकेट ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया , और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर आंखों के डॉक्टर पुनीत टंडन ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज आंखों के आए हैं ,क्योंकि इस समय मोबाइल ज्यादा देखने के कारण भी आंखे कमजोर हो रही है , कई बच्चों की भी आंखें कमजोर पाई गई ,लगभग 250 आंखों के मरीज देखे गए जिसमें 118 को चश्मा भी दिया गया ,और 15 मरीज मोतियाबिंद के निकले है,जिनका जल्द ही सीतापुर अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा । दांतों के डॉक्टर रजत अग्रवाल ने बताया कि तंबाकू की पुड़िया खाने से खूब दांत खराब होते हैं, इसलिए दांतों के भी 100 से ज्यादा मरीज कैंप में आए । कार्यक्रम में महेंद्र दुबे,जितेंद्र सिंह एडवोकेट,अमरजीत सिंह खालसा , शिवम वर्मा, हरजीत सिंह ,राजविंदर सिंह राजा , संगीता गुप्ता , सैयद अनवर ,डॉक्टर उजमा अफजल , शीबा, ममता यादव ,रामजी गुप्ता ,सागर गुप्ता ,यशपाल सिंह, श्रीकांत दीक्षित, लड्डन अली, रामपाल ,सूरज , रजनीश शुक्ला, पायल कपूर, प्रियांशु मिश्रा ,प्रदीप यादव , प्रेम किशोर मिश्रा, शिवराज वर्मा ,आशीष तिवारी ,आयुष बंसल, नीरज , गीता सक्सेना , पुष्पेंद्र कनौजिया आदि सभी उपस्थित रहे ।
























