सरायमीर पुलिस ने 5 वारंटी को गिरफ्तार कर किया चालान
आजमगढ़ । सरायमीर पुलिस ने एक 5 वारांटी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे वारंटियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना सरायमीर प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 10 नवम्बर 2025 को थाना सरायमीर पुलिस टीम द्वारा कुल 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।विवेक कुमार पुत्र श्रीराम सा0गढवा थाना सरायमीर आजमगढ उम्र करीब 23 वर्ष ,संजय कुमार पुत्र मगंरु राम सा0 गढवा थाना सरायमीर आजमगढ उम्र करीब 34 वर्ष, पवन कुमार पुत्र राधेकिशुन सा0 गढवा थाना सरायमीर आजमगढ उम्र करीब 24 वर्ष, दगंल कुमार पुत्र गुलाब सा0 पुनापोखर थाना सरायमीर आजमगढ उम्र करीब 32 वर्ष ,मो0 इबराहिम पुत्र असफाक अहमद सा0 हसनपुर थाना सरायमीर आजमगढ जनपद आमजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष है।
