
कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया सूखा राशन वितरण
सहरसा। जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजनीतिक दल का भी मदद के लिए हाथ उठ रहे। जिसे जो बन पर रहा वह सभी अपने स्तर से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर कोसी नदी में नाव के सहारे कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने साम्हरखुर्द, चानन, अलानी पंचायत के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांव टोला पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड के साम्हरखुर्द, चानन सिसवा, सहुरिया एवं विभिन्न गांव में कांग्रेस नेता मजनू हैदर, अली कैश, चुन्नू समेत अन्य के द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच सुखा राशन का वितरण किया। कांग्रेस नेता मजनू हैदर व अन्य ने कहा कि बाढ़ से हजारों की संख्या में पीड़ित परिवार के समक्ष खाने व रहने की समस्या है। सरकार के तरफ से कोई खास मदद नहीं मिल रही है। सिर्फ वादा की जा रही है। एनडीए की सरकार मीडिया बाजी कर रही है और पीड़ित परिवार के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है करीब 20 वर्षों से आज तक कोसी पीड़ित परिवार के लिए अस्थाई निदान नहीं किया गया है।
हर वर्ष कोसी अपनी कहर दिखा कर चली जाती है। फीर भी बिहार सरकार से लेकर केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं कर रही है। इधर कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी जी लगातार अंतिम व्यक्ति तक राहत और मदद पहुंचाने के लिए जुटे है, उनके दिशा निर्देश पर कार्यकर्ताओं के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं। वही प्रदेश प्रतिनिधि एवं महासचिव बिहार युवा कांग्रेस के रामशरण कुमार ने इस कार्य के लिए मजनू हैदर को बधाई दी है। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद यादव, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, उपाध्यक्ष अब्दुल बासित, अख्तर सिद्दीकी, पप्पू कुमार यादव, उमर खान, मोहम्मद फारूक, शीतल सदा, मोहम्मद नौशाद आदि मौजूद थे।

