Wednesday, December 17

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारम्भ किया गया।

 मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारम्भ किया गया।

बदायूं।शारदीय नवरात्र में दुर्गाशक्ति स्वरुपा महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरुक हेतु शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारम्भ किया गया। जिसके तहत जिले के थानों की एन्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं,बालिकाओं को चौपाल,पुलिस की पाठशाला लगाकर,स्कूलों में नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में “मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 ” के तहत जिले के समस्त थानों पर पुलिस की पाठशाला,चौपाल लगाकर, महिलाओं,बालिकाओं,छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में जनपद की एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा,सार्वजनिक स्थानों,प्रमुख चौराहों,कस्बों,प्रमुख बाजारों,मन्दिर,शापिंग मॉल बीट क्षेत्र,ग्राम पंचायत,वार्ड,मोहल्लों, स्कूल, कालेज आदि के आस-पास गश्त,चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदो को चेतावानी देना, महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो व साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वीमेन पॅावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइऩ,102 स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला,चौपाल लगाकर जागरूक किया गया।

           उल्लेखनीय है कि शासन और पुलिस विभाग द्वारा शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस तीन अक्टूबर से मिशन शक्ति के तहत पंचम चरण का अभियान 90 दिवस तक चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *