Monday, February 16

बलिया।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष अनिल यादव जी की माताजी के तेरहवीं श्राद्ध पर हुआ भावपूर्ण कार्यक्रम ।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष अनिल यादव जी की माताजी के तेरहवीं श्राद्ध पर हुआ भावपूर्ण कार्यक्रम ।

संजीव सिंह बलिया।आजमगढ़:तीनों जिलों के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जताई श्रद्धांजलि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आजमगढ़ मंडल के मंडल अध्यक्ष अनिल यादव जी की परम पूजनीय माताजी की तेरहवीं श्राद्ध सभा उनके पैतृक गांव भरथही (समेदा), आजमगढ़ में हृदयस्पर्शी माहौल में सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर संघ के आजमगढ़, मऊ और बलिया सहित मंडल के तीनों जिलों के पदाधिकारी व गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय माताजी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम में  प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्णमोहन  उपाध्याय,मंडल संरक्षक सरल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह, महामंत्री भरत यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप प्रसाद के साथ-साथ जिलाध्यक्ष आजमगढ़ देवसी यादव, महामंत्री हीरालाल सरोज, मऊ जिलाध्यक्ष जनशेर बहादुर राणा, महामंत्री विद्यासागर, अशोक राय, अजय भारद्वाज सहित अनेक शिक्षामित्र गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताजी की शिक्षा और संस्कार उनके जीवन की प्रेरणा हैं और उनकी यादें सदैव संघ के कार्यों को ऊर्जावान बनाएंगी।इस श्रद्धांजलि सभा ने शिक्षामित्रों के बीच परिवारिक एकता और सद्भावना को मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *