पेड़ से लटकता हुआ मिला शव,फैली सनसनी
आजमगढ़।जहानागंज थानांतर्गत तुलसीपुर गांव के सिवान में पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। सिवान में शव की खबर मिलते ही सनसनी फ़ैल गयी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।
जनपद के जहानागंज थाने के तुलसीपुर गांव के सिवान में प्रातः पेड़ से लटका हुआ शव दिखाई दिया। शव की खबर मिलते ही सनसनी फैला गयी। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गयी।शव की शिनाख्त क्षेत्र के कारिसाथ गांव निवासी 52 वर्षीय न घनश्याम यादव पुत्र शम्भू नाथ यादव के रूप में हुई।
शव मिलने की सूचना पर जहानागंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
