Wednesday, December 17

शाहजहांपुर।मिशन शक्ति-05 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु जनजागरण कार्यक्रम आयोजित।

मिशन शक्ति-05 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु जनजागरण कार्यक्रम आयोजित।

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव 

उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न ग्रामों, मोहल्लों एवं शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति सजग एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा चौपाल लगाकर उपस्थित जनसमूह को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जा रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से —

सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 1076, 112)

महिला हेल्प डेस्क एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका आत्मरक्षा से संबंधित सुझाव महिला कल्याणकारी योजनाएँ जैसे – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि।

इन चौपालों में पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

*जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *