फरिहां बाजार में प्रतिबंधित झंडा लगाने से मचा हड़कंप, पुलिस ने हटाया
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया का प्रतिबंधित झंडा बीती रात अराजक तत्व ने विद्युत खंभों पर लगा दिया । प्रतिबंधित झंडा लगाने की खबर से हड़कंप मच गया। प्रतिबंधित झंड़े को पुलिस ने हटवा दिया।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया संगठन की स्थापना केरल के अबू बकर ने की थी। जिन्हें प्रतिबंधित समूह पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया PFI के संस्थापक होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे भारत में एक इस्लामी राष्ट्र स्थापित करने की PFI की योजना का मास्टरमाइंड होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तभी से यह संगठन प्रतिबंध कर दिया गया था। इस प्रतिबंधित संगठन का झंडा फरिहा चौक पर कुछ विद्युत के खंभों पर बीती रात में कोई लगा दिया था। सोमवार को सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो भड़कम मच गया। जानकारी होने पर फरिहा चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह प्रतिबंधित झंड़े को हटवा दिया । चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी अराजक तत्व ने प्रतिबंधित झंडा लगाया था। उसकी छानबीन किया जा रहा है।
