Sunday, February 15

जौनपुर।पशु चिकित्सालय निर्माण हेतु विधायक ने किया भूमि पूजन 

पशु चिकित्सालय निर्माण हेतु विधायक ने किया भूमि पूजन 

महराजगंज/ जौनपुर ।महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत ब्लॉक परिसर में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय बेहद जर्जर होने पर एवं क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पर क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा बेहद जर्जर पशु अस्पताल के स्थान पर नवीन पर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया उक्त पशु अस्पताल का निर्माण 59 लाख की लागत से किया जाएगा वहीं पशुपालकों को अब अपने पशुओं के इलाज करने में सुविधा होगी वही आपको बता दें कि डॉ. सचिन सिंह द्वारा लगातार शासन प्रशासन द्वारा मांग की जा रही थी क्योंकि जर्जर भवन में बरसात के दिनों में बेहद दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वही नवीन भवन के निर्माण से अस्पताल के कर्मचारियों को एवं क्षेत्रीय जनता को बहुत लाभ मिलेगा भूमि पूजन के मौके पर जिला पश्चिमी चिकित्सालय अधिकारी डॉ. ओपी श्रीवास्तव मौजूद रहे जहां विधायक के हाथों वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दिनेश मौर्य, प्रबुद्ध दुबे, आशीष सिंह आशु, भाजपा नेता यादवेंद्र प्रताप सिंह लव कुश सिद्धार्थ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, अवधेश उपाध्याय, जेई एसपी सिंह, उमा प्रताप सिंह, रोहित सिंह पूर्व प्रधान, रामसागर गिरी, संदीप मिश्रा, नवीन सिंह, विनय, अमरपाल तिवारी, अतुल तिवारी, रोहित मिश्र, अनुराग सिंह, अंगद सिंह, राहुल पांडे,अमित सोनी तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *