Sunday, February 15

शाहजहाँपुर।“त्योहारों पर सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” – पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए OCF ग्राउण्ड मेले का किया निरीक्षण ।

त्योहारों पर सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” – पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए OCF ग्राउण्ड मेले का किया निरीक्षण ।

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव 

जनपद के पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर  क्षेत्राधिकारी नगर , थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत ओसीएफ ग्राउण्ड में आयोजित रामलीला एवं मेले का पैदल गश्त कर निरीक्षण किया गया ।

*🔹 निरीक्षण के दौरान मुख्य बिंदु –*

• पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पंडालों, प्रवेश एवं निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

• मेले में भीड़ एवं संभावित भीड़-भाड़ को देखते हुए पुलिस बल को सतर्कता, चौकसी एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

• रामलीला मंचन स्थल एवं आस-पास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की विशेष समीक्षा की।

• मेले में लगे पुलिस बल से संवाद स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ाया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

• पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेले में मौजूद नागरिकों से भी सहयोग की अपील की ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

*👉 “त्योहारों के अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी लोग नियमों का पालन करें, यातायात व्यवस्था में सहयोग दें और त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएँ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *