
चिड़ैया पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री वितरण
सहरसा।जिले के सलखुआ तटबंध के भीतर कई गांव टोले में बाढ़ का पानी कम होने के बाद भी पीड़ित परिवारों की परेशानी कम नहीं हुई है। 
इसी बीच बुधवार को चिड़ैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के अगुवाई में पुलिस बलों ने विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांव टोले का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन व बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया। बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस भी आगे आई है। चिड़ैया थानाध्यक्ष ने नाव की मदद से सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर चिड़ैया थाना क्षेत्र के खोरहोरिया मुशहरी, खजुरबन्ना, ताजपुर आदि गांव टोले पहंच कर अपने स्तर से दर्जनों बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन वितरण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों के समक्ष खाने की समस्या को देखते हुए पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन बांटा गया है। ताकि इस विपदा की घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

