Sunday, February 15

शाहजहाँपुर।मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बण्डा में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बण्डा में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

शाहजहांपुर। योगेंद्र यादव 

जनपद के थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा विद्यालय की छात्राओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों, आत्मनिर्भरता एवं साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ

 महिला सशक्तिकरण पर जोर : बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने हेतु प्रेरित किया गया।

साइबर क्राइम जागरूकता : इंटरनेट व सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने, संदिग्ध कॉल्स/लिंक्स से बचने एवं किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने के लिए बताया गया।

 हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी :छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 आत्मरक्षा पर जोर : छात्राओं को आत्मरक्षा व निडर होकर अपनी समस्या पुलिस तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुवायां, थाना प्रभारी बण्डा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया द्वारा बालिकाओं को यह आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग सदैव उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका समाधान महोदया द्वारा किया गया।

मिशन शक्ति फेज 05 के अन्तर्गत आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास, सजगता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। शाहजहाँपुर पुलिस का यह प्रयास छात्राओं को न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग करता है, बल्कि उन्हें समाज में सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *