किसानों को निःशुल्क मिनी किट मिलेगा – अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2025
अमर बहादुर सिंह बलिया शहर
दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज की निःशुल्क मिनीकिट उपलब्ध करा रही है। इस योजना की शुरुआत कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी के नेतृत्व में की गई है।
किसान भाई इस योजना का लाभ उठाने के लिए दो माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं:
✅ ऑनलाइन आवेदन – विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं।
✅ जन सेवा केंद्र (CSC) – नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
इसके अलावा किसान सीधे कृषि विभाग, नगरा कार्यालय से भी सहायता लेकर मिनीकिट बुकिंग करा सकते हैं।
























