Monday, February 16

बलिया।सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन शुरू

सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन शुरू

आचार्य ओमप्रकाश वर्मा 

नगरा बलिया । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए नगरा ब्लॉक में आवेदन शुरू हो गया है। अभी तक 18 आवेदन आए हैं। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने इस बार विवाह के लिए धनराशि बढ़ाकर एक लाख कर दी है। लाभार्थी को 60 हजार नकद खाते में, 25 हजार का समान व 15 हजार शादी का खर्च के रूप में मिलेगा। बताया कि आवेदन करते समय आवेदक का जाति, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शादी का कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक व वर का विवरण होना जरूरी है। शादी की सम्भावित तिथि अक्तूबर के अंत में है। बताया कि नगरा ब्लाक के लिए 291 व नगर पंचायत के लिए 14 का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *