Tuesday, December 16

बाढ़ पीड़ितों के बीच थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने किया सूखा राशन वितरण 

बाढ़ पीड़ितों के बीच थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने किया सूखा राशन वितरण 

सहरसा।जिले के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के बीच चिड़ैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने किया सूखा राशन का वितरण। बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों की मदद के लिए पुलिस भी आगे आई है। मंगलवार को चिड़ैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने एसडीआरएफ टीम की मदद से सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर चिड़ैया थाना क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त गांव टोले में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन वितरण किया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि चिड़ैया थाना अन्तर्गत साम्हरखुर्द पंचायत के सौथी, खजुरबन्ना, ताजपुर समेत अन्य गांव टोले में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन वितरण किया गया है। जिससे बाढ़ पीड़ित परिवारों ने राहत की सांस ली है।

बताया कि बाढ़ से अधिक प्रभावित गांव के लोगों के समक्ष खाने की समस्या को देखते हुए पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन बांटा गया है। ताकि इस विपदा की घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।ज्ञान हो की पिछले दिनों नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई लागातार बारिश के बाद बराज का फाटक खोल दिया गया था, जिस कारण सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर मुख्य कोसी नदी में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ गया और देखते ही देखते तटबंध के भीतर चानन, बसाही, सहुरिया, सौथी, भिरखी, खजुरबन्ना, ताजपुर आदी गांव में बाढ़ की समस्या से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी। हलांकि इन दिनों नदी का जलस्तर घटने से गांव घर से पानी निकलने लगा है। फिर भी ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *