Monday, February 16

आजमगढ़।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन ।

आजमगढ़। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुुुुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञो ने शिविर में आये लगभग तीन सौ मरीजों के इलाज के साथ साथ उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

रविवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर सुशील अग्रहरी ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डाक्टर सुशील अग्रहरी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि स्वास्थ्य नारी स्वस्थ्य सशक्त परिवार का निर्माण कर सकतीं हैं।स्वास्थ्य शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एच एन चौहान, फिजिशियन डॉक्टर मनोज गुप्ता , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीमा भारती , डॉक्टर सुषमा गुप्ता ,दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजीज अहमद आदि चिकित्सको ने शिविर में आये लगभग तीन सौ मरीजों का जांच पड़ताल के बाद इलाज करने के साथ -साथ उचित सलाह दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *