Thursday, December 18

आजमगढ़।देश व प्रदेश को कांग्रेस की जरूरत, संगठन सृजन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हरी हुंकार ।

देश व प्रदेश को कांग्रेस की जरूरत, संगठन सृजन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हरी हुंकार ।

आजमगढ़ । संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर की बैठक नेशनल स्कूल में हुई। जिसमें सेक्टर बूथ कमेटी को मजबूत बनाये जाने के साथ पार्टी को पुनः अस्तित्व में लायें जाने पर मंत्रणा की गयी। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। हमें सत्ता में आने के लिए बूथ जितना होंगा। बूथ जितना मजबूत होगा हम उतना मजबूत होंगे। ताकि हम 2027 में दमदारी से चुनाव लडा जा सके। जिला अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह मुन्ना राय ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की होगी। संतलाल त्यागी ने कहा कि हमें गांव गांव गांव घर घर जाकर कांग्रेस की उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। कांग्रेस ही अब देश व प्रदेश को नई दे सकती है।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अजमल व संचालन नदीम खान ने किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी, जिलाध्यक्ष अम्बेडकर नगर के के यादव , जिला महासचिव राम कुमार यादव, जिला सचिव अमरजीत यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष संतलाल त्यागी, रेहान अहमद ब्लॉक महासचिव, अरशद प्रधान, महासचिव मो आबिद , सलमान अहमद ,मंडल अध्यक्ष, रामअवध, मोतीउददीन खां, सलमान ,राममिलन प्रधान, मो तऊद खां, जफर पठान, जिला उपाध्यक्ष अंसार अहमद, मो आमिर ,फैजान अहमद, अनुप सिंह , पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव , वोतीऊललाह खां, दलसिगार , शोभनाथ महंत, पलटन दास , हीरा लाल गौतम, इस्तेखार अहमद , खरपततू पहलवान , जैफरान , संजय विश्वकर्मा, रामलवट पुजारी, तहबरपुर ब्लाक अध्यक्ष केदार नाथ मौर्य आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेक्टर बूथ कमेटी को मजबूत बनाये जाने पर जोर दिया। अंत मिर्जापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजमल ने सभी का बहुत आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *