Monday, February 16

बलिया।रामलीला की तैयारियों में बारिश बनी बाधा

रामलीला की तैयारियों में बारिश बनी बाधा

जनता इंटर कॉलेज मैदान से दमकल के जरिए पानी निकासी, वॉटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था शुरू

 राम ईश्वर प्रजापति रसड़ा नगरा बलिया। लगातार दो दिन से हो रही झमाझम बारिश के कारण जनता इंटर कॉलेज मैदान जलमग्न हो गया, जहां सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा रामलीला मंचन की तैयारियाँ चल रही थीं। मैदान में पानी भर जाने से तैयारियों में अवरोध उत्पन्न हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए समिति के कार्यकर्ताओं ने दमकल लगाकर पानी निकासी का कार्य शुरू कराया। साथ ही बारिश से कार्यक्रम प्रभावित न हो, इसके लिए वॉटरप्रूफ पंडाल लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता दीपू ने कहा कि बारिश से आई चुनौती के बावजूद रामलीला का मंचन निर्धारित समय पर और भव्य रूप से संपन्न होगा।

समिति के उपाध्यक्ष रामायण ठाकुर ने कहा कि दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी तैयारियाँ की जा रही हैं।

 गणपति मुन्ना ने बताया कि मैदान की सफाई और पानी की निकासी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

 रिंकू गुप्ता ने कहा कि वॉटरप्रूफ पंडाल और बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे बारिश के बावजूद कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

ग्राउंड से पानी निकालने में सहयोग कर रहे डॉ. शशि प्रकाश कुशवाहा, हरे राम गुप्ता, शशि गुप्ता, ओके जायसवाल, हरिंदर प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मैदान को कार्यक्रम योग्य बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *