शाहजहांपुर।अल्हागंज पुलिस द्वारा अवैध तमन्चा कारतूस सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
शाहजहांपुर। योगेन्द्र यादव
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे अभियान तलाश वांछित/वारन्टी अपराधी व रोकथाम अवैध शराब/शस्त्र बिक्री-निर्माण एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम/गश्त के दौरान बृहस्पतिवार को थाना अल्हागंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

उ0नि0 अजय कुमार मय हमराही तौफीक का0 सुमित कुमार के थाना क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक व्यक्ति के0डी0 सिंह स्कूल के सामने ग्राम सपहा जाने वाले रास्ते पर पैदल जा रहा है, जिसके पास नजायज तमंचा है और कोई अपराध करने की फिराक में है। यदि जल्दी की जाए तो पकडा जा सकता है । इस सूचना उ0नि0 अजय कुमार मय टीम उपरोक्त द्वारा के0डी0 सिंह स्कूल के सामने से ग्राम सपहा जाने वाले रास्ते पर करीब 300 कदमों की दूरी पर अभियुक्त राकेश पुत्र मुंशी निवासी ग्राम मनिहार थाना अल्हागंज जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा नाजायज 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर नियमानुसार थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहेत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
























