Wednesday, December 17

भदोही।सामुदायिक स्वास्थ्य दुर्गागंज में 3 घंटे के अंदर कराए गए तीन सामान सुरक्षित प्रसव। दो महिलाओं ने दो-दो बच्चों को जन्म दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य दुर्गागंज में 3 घंटे के अंदर कराए गए तीन सामान सुरक्षित प्रसव। दो महिलाओं ने दो-दो बच्चों को जन्म दिया।

शरद बिंद/भदोही 

भदोही।दुर्गागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में मात्र तीन घंटे में तीन सामान्य प्रसव कराए गए। इनमें दो जुड़वां बच्चों के प्रसव शामिल थे।

पहली महिला पूजा ने दो पुत्रों को जन्म दिया। दूसरी पूजा ने एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। तीसरी महिला शिवानी ने एक पुत्र को जन्म दिया। तीनों महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी की थीं। डॉक्टरों की टीम ने पिछले नौ महीनों से इनकी नियमित निगरानी की।

चिकित्सा टीम में डॉ. अर्शी नोमानी, बिंदु पाल, कावेरी सिंह, उपासना कुशवाहा और मुख्य फार्मासिस्ट अनिल शर्मा शामिल थे। डॉ. सीमा पंत ने अपनी छुट्टी रद्द कर प्रसव में सहयोग किया। निजी अस्पतालों में जुड़वां बच्चों के प्रसव के लिए लाखों रुपये लिए जाते हैं। लेकिन यहां सभी प्रसव निःशुल्क कराए गए।

यह उपलब्धि साबित करती है कि नियमित जांच और सही देखभाल से जटिल प्रसव भी सामान्य हो सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने चिकित्सा टीम की सराहना की। यह घटना अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *