Wednesday, December 17

जौनपुर।जिला कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने पर हुआ मंथन।

जिला कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाने पर हुआ मंथन।

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला मछलीशहर द्वारा सीहिपुर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र महामंत्री,जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को केवल एक राजनीतिक अभियान न मानकर सामाजिक सरोकार से जुड़ा व्यापक जनआंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होने वाला यह सेवा पखवाड़ा हमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचने और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, वृद्धजनों की सेवा, दिव्यांग सहायता और गरीब परिवारों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुँचाने जैसे कार्यक्रमों पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जोड़ें और मानवीय संवेदनाओं के साथ समाज सेवा को राजनीतिक कार्य का अभिन्न अंग बनाएं।

जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने आगामी करणीय कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव, स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संघर्ष सामने हैं। इन चुनावों में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज की सेवा को भी अपना मूल दायित्व मानते हैं।

सेवा पखवाड़ा से जुड़े आयोजनों को दल और समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरने का माध्यम बताते हुए कहा कि सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव तक इस अभियान को पहुँचाया जाएगा।

पूर्व सांसद बी. पी. सरोज, पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा और रामविलास पाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

संचालन डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने किया। स्वागत उद्बोधन अभियान के जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर बृजेश सिंह, विजय कुमार पटेल, दिनेश सोनकर, बृजनारायण दुबे, श्रीप्रकाश पांडेय, राकेश शुक्ला, आशा मौर्या, मीना पटेल, स्कन्द पटेल, श्यामदत्त दुबे, कमलेश सिंह, जयेश सिंह, अखिल प्रताप सिंह, रामसूरत सरोज, प्रहलाद यादव, अनीश रहमानी, सत्यप्रकाश गौड़, सुदर्शन सिंह, रिशु सिंह रिद्धिमा, अनुपमा राय, हरिराम पाल, रमेश दुबे, अजय सोनकर शास्त्री सहित सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *