Sunday, February 15

रांची।एकलव्य सोसाइटी में 10 दिवसीय गणेश पूजा का हुआ समापन, धूमधाम से किया गया विसर्जन

एकलव्य सोसाइटी में 10 दिवसीय गणेश पूजा का हुआ समापन, धूमधाम से किया गया विसर्जन

रांची। एकलव्य सोसाइटी पुनदाग में आयोजित 10 दिवसीय गणेश पूजा का समापन शनिवार की देर शाम श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। सोसाइटी परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना शुभम जायसवाल व मंजरी जायसवाल की मंगलमयी आवास में की गई थी। पिछले दस दिनों तक पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती होती रही, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन और सामूहिक भंडारे ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। सोसाइटी के सदस्यों और आसपास के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

पूजा-अर्चना की पूर्णाहुति के बाद बीती रात अरगोड़ा स्थित तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु जुलूस के रूप में शामिल हुए और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

विसर्जन के अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *