
प्रधानमंत्री मोदी की माता जी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश।
शरद बिंद
भदोही,दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के मतेथू त्रिमुहानी पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व उनके समर्थकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी एवं गाली-गलौज के विरोध में किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री राज यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि प्रधानमंत्री की माता जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगेन्द्र सिंह, पिंटू पाठक, बाचू जायसलाव, रवि पाठक, सुनील सिंह, जितेंद्र पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राज यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री की माता जी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग देश का अपमान है। राहुल गांधी को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।”

