Monday, February 16

आजमगढ़। चंद्रशेखर तीसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष तो पीएन सिंह सातवीं बार चुने गए क्षेत्रीय मंत्री।

आजमगढ़। चंद्रशेखर तीसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष तो पीएन सिंह सातवीं बार चुने गए क्षेत्रीय मंत्री। 

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

आजमगढ़।रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के वर्ष 2025 का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अयोध्या क्षेत्र से नोडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्रा, वाराणसी क्षेत्र से प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेकानंद सिन्हा चुनाव अधिकारी के देखरेख में सदन ने सर्वसम्मति से चंद्रशेखर सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, वेद प्रकाश पाण्डेय को क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पी०एन० सिंह को क्षेत्रीय मंत्री, गिरिजेश कुमार उपाध्याय को प्रांतीय प्रतिनिधि, धीरेन्द्र कुमार सिंह को क्षेत्रीय उपमंत्री और सुभाष यादव को कोषाध्यक्ष पद पर चुना। ऐसे में संगठन ने चंद्रशेखर सिंह पर तीसरी और पीएन सिंह पर लगातार सातवीं बार भरोसा जताया है। इस दौरान चुने गए पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि संगठन को सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए कर्मचारियों को हर समस्याओं से निजात दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *