Sunday, February 15

भदोही/दुर्गागंज।खराब हाई मास्ट लाइट को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाया फर्जी रिपोर्ट का आरोप।

भदोही/दुर्गागंज।खराब हाई मास्ट लाइट को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाया फर्जी रिपोर्ट का आरोप।

शरद बिंद/ भदोही।

अभोली ब्लॉक के भौंथर डीह, दुर्गागंज में जिला पंचायत अध्यक्ष निधि से लगाई गई हाई मास्ट लाइट पिछले छह माह से खराब पड़ी है, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बबलू सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यह लाइट दुर्गा मंदिर और विद्यालय परिसर के पास स्थापित है, जो क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थल है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइट की मरम्मत के लिए उन्होंने ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों और आईजीआरएस के माध्यम से कई बार शिकायत दर्ज की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर फर्जी रिपोर्ट लगाने का गंभीर आरोप लगाया।

गुड्डू सिंह ने कहा कि यह हाई मास्ट लाइट मंदिर और विद्यालय के आसपास होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। गणपति महोत्सव और आगामी नवरात्र के दौरान मंदिर में महिलाएं पूजा-पाठ के लिए आती हैं। इसके अलावा, सुबह-शाम लोग इस क्षेत्र में वॉकिंग करते हैं। लाइट खराब होने से अंधेरा रहता है, जिससे असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शन में तुषार कांत तिवारी, संतोष तिवारी, नन्हकऊ सिंह, विनोद यादव, प्रांजल शुक्ला, राजन गौतम, लवकुश सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लाइट की मरम्मत नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से ले और हाई मास्ट लाइट को शीघ्र ठीक करवाए ताकि क्षेत्र में सुविधा और सुरक्षा बहाल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *