
शिक्षक दिवस पर अभिमन्यु यादव शिक्षक दिवस पर होंगे सम्मानित ।
आजमगढ़।जनपद के मिर्जापुर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय सरायमीर के अध्यापक अभिमन्यु यादव उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 के लिए चयनित किए गये हैं। वे 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे। राज्य के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की तरफ से शिक्षा निदेशक को जारी पत्र में उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 के लिए चयनित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शिक्षकों की सूची भेजी गई है। अभिमन्यु यादव बलिया जनपद के निवासी हैं। और आजमगढ़ के रानी की सराय में रहते हैं। सरायमीर में कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा के उत्कृष्ट मानक को देख कर उनका चयन किया गया है। सीमित संसाधन में कैसे उन्होंने विद्यालय की सुविधा बढ़ाई इसकी स्थानीय स्तर पर पहले से चर्चा होती रही। अधिकारियों ने भी विद्यालय की गुणवत्ता को लेकर पत्र लिखा था।

