Tuesday, February 17

शाहजहाँपुर। जनपद की कोतवाली पुलिस ने मुकदमे मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।      

 जनपद की कोतवाली पुलिस ने मुकदमे मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।      

शाहजहाँपुर। योगेद्र यादव 

जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली बडी कामयाबी । रविवार को वादिनी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियुक्त अंकुश कुशवाहा पुत्र रघुवीर कुशवाहा नि0 ग्राम इटारा, थाना पिहानी, जनपद हरदोई वादिनी की पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व पीडिता व उसके परिवारजनों द्वारा शादी करने के लिये कहने पर शादी करने से इन्कार कर देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था । वहीं  सोमवार को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अंकुश कुशवाहा पुत्र रघुवीर कुशवाहा उम्र करीब 20 वर्ष नि0 ग्राम इटारा, थाना पिहानी, जनपद हरदोई को मुखबिर की सूचना पर डैम रोड ककरा पुल से करीब 100 मीटर पहले से समय करीब दो पाह्रे 1 बजे गिरफ्तार किया गया । वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह व उ0नि0 श्री विजय कुमार का0 गौरव कुमार ने  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *