
जनपद के थाना रोजा पुलिस द्वारा एक जिला बदर अपराधी को जनपद की सीमा से किया बाहर।
शाहजहांपुर।योगेद्र यादव
जनपद के पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण मे जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में न्यायालय द्वारा उद्घोषित जिला बदर अपराधियों को जिले से बाहर करने के अभियान के क्रम में थाना रोजा पुलिस द्वारा सोमवार को जिला बदर अभियुक्त आजाद पुत्र मुलायम, नि0 मो0 नियाजपुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर को जिले से बाहर किया गया।
सोमवार को थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय द्वारा जारी जिला बदर नोटिस राज्य बनाम आजाद उपरोक्त अन्तर्गत धारा 3(1) अधिनियम उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम, 1970 के अनुपालन के क्रम में सम्बन्धित अभियुक्त आजाद पुत्र मुलायम, नि0 मो0 नियाजपुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर को 06 माह की अवधि तक जनपद शाहजहाँपुर की सीमा से बाहर रहेगा । वहींव थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार व आजाद उपरोक्त को जनपद की सीमा से बाहर लखीमपुर खीरी के बार्डर पर था उ0नि0 श्री सत्येन्द्र पाल सिंह और का0 अंकित कुमार ने अभियुक्त आजाद को उचौलिया की सीमा में छोडा गया ।
























