Monday, February 16

भदोही।दुर्गागंज में जन आरोग्य मेला: कीचड़ और गड्ढों ने बढ़ाई मरीजों की मुश्किलें।

दुर्गागंज में जन आरोग्य मेला: कीचड़ और गड्ढों ने बढ़ाई मरीजों की मुश्किलें।

शरद बिंद/भदोही।

भदोही,दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। मेले में आए मरीजों को दवाइयाँ वितरित की गईं। डॉ सुमन वर्मा ने बताया कि इस दौरान 100 मरीजो का परीक्षण कर दवा दिया गया इस दौरान वायरल फीवर ,फंगल रोगों,पेट दर्द के मरीज ज्यादा मिले। लेकिन बरसात के कारण रास्तों पर कीचड़ और गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खराब सड़कों के चलते मरीजों को अस्पताल पहुँचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जंघई से आए अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें त्वचा रोग की दवा लेने के लिए अस्पताल आना पड़ा, लेकिन रास्ते की हालत देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा, “रास्ता इतना खराब है कि यहाँ तक पहुँचना मुश्किल था, लेकिन दवा के लिए मजबूरी में आना पड़ा।” इसी तरह, सुनीता देवी ने शिकायत की कि कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने में कपड़े खराब हो रहे हैं और पैर फिसलने का डर बना रहता है।

एंबुलेंस चालकों ने भी रास्ते की खराब स्थिति पर चिंता जताई। उनका कहना था कि कीचड़ और गड्ढों के कारण गाड़ी चलाना जोखिम भरा है। कभी भी गाड़ी फिसलकर गड्ढे में जा सकती है, जिससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की माँग की है ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच आसान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *