Monday, February 16

बलिया।लोकतन्त्र सेनानी मुनिश्वर भाई की मनायी गयी जयन्ती  

लोकतन्त्र सेनानी मुनिश्वर भाई की मनायी गयी जयन्ती  

 ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। लोकतन्त्र सेनानी समाजवादी चिन्तक मुनिश्वर भाई कुशवाहा की पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को स्थानीय गांधी आश्रम परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रशेखर सिंह सहित डा. विद्या सागर उपाध्याय, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, जनार्दन तिवारी, उमाशंकर राम, उमेश पाण्डेय, केपी यादव, उमेश वर्मा, रामदरश यादव, दिनेश्वर सिंह कुशवाहा, दिग्विजय सिंह, संजय पाण्डेय आदि ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने चन्द्रशेखर सिंह ने ने कहा कि मुनिश्वर भाई एक कुशल समाजिक कार्यकर्ता के रुप में गांधी वादी नेता रहे। उनके साथ बहुत समय तक काम करने का अवसर रहा। उनका व्यक्तित्व सरल और मधुर भाषी रहा। संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया तथा डा. शशि प्रकाश कुशवाहा ने आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *