जौनपुर: नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को खेतासराय पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
जौनपुर।खेतासराय थाना पुलिस ने नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान (27), पुत्र मुसाहिब, निवासी ग्राम जमदहां, थाना खेतासराय, को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना खेतासराय में दर्ज मुकदमा संख्या 144/25, धारा 64/351(3) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट, और 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त सलमान को जमदहां बाजार से धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार राय, हेड कांस्टेबल दिवाकर यादव, कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव, और हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव शामिल रहे।
























