Sunday, February 15

भदोही।एसओ लव सिंह की टीम ने दबोचे चार बाल अपचारी, चोरी की साइकिलें और गेहूं बरामद।

एसओ लव सिंह की टीम ने दबोचे चार बाल अपचारी, चोरी की साइकिलें और गेहूं बरामद।

शरद बिंद/ भदोही 

भदोही ,दुर्गागंज। पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में दुर्गागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओ लव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नीवी के पास दबिश देकर चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की दो साइकिलें और करीब दो कुन्तल गेहूं बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपी एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ लव सिंह, व0उ0नि0 श्यामनरायण सिंह, हे0का0 इफ्तेखारुद्दीन, का0 आशीष कुमार शुक्ला और का0 शैलेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अन्य जिलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *