Monday, December 15

प्रयागराज।ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ ने 11101 पौधे लगाने का लिया संकल्प

ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ ने 11101 पौधे लगाने का लिया संकल्प

उपेन्द्र कुमार पांडेय 

प्रयागराज।ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ ने तीर्थराज प्रयाग से 11101 वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। अभियान का आज पहला दिन पीपल का पौधा लगाकर संगम क्षेत्र में राष्ट्रीय पदाधिकारी अपने हाथों वृक्षारोपण किया ।राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह फैसला किया है कि सावन माह में जो भी सदस्य संगठन की सदस्यता लेंगे, उनको पीपल के 11 पौधे लगाने होंगे। संस्था के संस्थापक अरविंद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक, प्रकृति और पर्यावरण को संतुलन बनाने के लिए कठ -बध्य रहेंगे। सावन महीना सबसे पवित्र होता है हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाये और मजबूती के साथ पर्यावरण को आगे बढ़ाएं। प्रमोद तिवारी ने कहा विगत कई वर्षों से हम लोग वृक्षारोपण का कार्य करते चले आ रहे हैं और चलते रहेंगे । यह मुहिम सदस्यता अभियान चलाकर आगे बढायी जाये। सभी पदाधिकारी सक्रिय होकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारीगण और सदस्य गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *