Thursday, December 18

बलिया।शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली, BEO माधवेंद्र कुमार पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी।

शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली, BEO माधवेंद्र कुमार पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी।

संजीव सिंह बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज की ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय मिड्ढा से किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज माधवेंद्र कुमार पाण्डेय,ग्राम प्रधान मिडढा, पूर्व व वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष जुबेर अहमद खान व अजय सिंह जी व स0अ0अजीत पाठक जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सभी बच्चे ने नारा लगाते हुए गांव की गलियों का भ्रमण किया।सब पढे सब बढे, स्वच्छ रहेंगे स्वस्थ रहेंगे, एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा’ ‘घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ’, ‘पढ़ी लिखी नारी, घर-घर की उजियारी’ ‘पढेंगे पढ़ायेंगे, उन्नत देश बनाएंगे’ ‘अनपढ़ होना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप’ ‘शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे’ ’21वीं सदी की यहीं पुकार, शिक्षा है सबका अधिकार’ ‘हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा’ ‘

लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प, यही अभियान’ ‘मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ’एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा ,का नारा लगाते हुए चल रहे थे। रैली में अमरीष पाण्डेय, विनय राय, मोबीन जी , अमरेंद्र सिंह व हनुमानगंज के सभी ARP गण , वकील अहमद ने प्रतिभाग किया। रैली का नेतृत्व खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। विद्यालय के सभी अध्यापकों ने सहयोग से रैली सफल रही। आगंतुक शिक्षक गण व खण्ड शिक्षा अधिकारी का बुके व माल्यार्पण कर कम्पोजिट विद्यालय मिड्ढा के शिक्षक गण ने स्वागत किया। वन महोत्सव के अन्तर्गत ईको क्लब के बच्चों के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी ने वृक्षारोपण कार्य भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *