Friday, December 19

भदोही के राजकमल को हॉकी खेल का मंडलीय चयनकर्ता बनाया गया।

भदोही के राजकमल को हॉकी खेल का मंडलीय चयनकर्ता बनाया गया।

मंडलीय चयन कर्ता घोषित किए जाने पर अंदेशकों में हर्ष।

शरद बिंद।भदोही।भदोही जिला क्षेत्र के व शैक्षिक सत्र 2025 26 के लिए स्कूल का सपोर्ट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशीय व मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल मिर्जापुर द्वारा घोषित किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में अध्यनरत अंडर 14 और अंदर-19 बच्चों के हॉकी प्रतियोगिता हेतु राजकमल कंपोजिट विद्यालय विद्यालय अमिलोरी को मंडलीय चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।यह पहली बार है जब भदोही ब्लॉक से किसी खेल पीटीआई को मंडल स्तर पर चयनकर्ता बनाया गया है।इससे भदोही जनपद के समस्त खिलाड़ियों में उत्साह है।आज इस उपलब्धि के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिवाकांत यादव ने राजकमल जी को माल्यार्पण कर उनको ढेर सारी बधाई दी।जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि करीब 100 बच्चों से अधिक हॉकी खिलाड़ी राजकमल के अंडर स्टेडियम में कोचिंग ले रहे है।वर्तमान में यहां से हॉकी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे है।ब्लॉक व्यायाम शिक्षक शिव कांत ने बताया कि राजकमल के नेतृत्व में लगातार दो वर्षों से लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक भदोही के बेसिक के बच्चों के हाकी टीम को राज्य चैंपियन बना रहे है।इस समर्पण और उपलब्धि का पुरस्कार मिला है।इस अवसर पर स्टेडियम के सभी प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के साथ क्रिकेट कोच सादिक अंसारी,अमजद अली,महेश यादव,रमेश सरोज उपस्थिति रहे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *