
नगर निगम द्वारा कछुआ गति से भी कम गति में किया जा रहा गर्रा के नए पुल के नीचे से सिल्ट हटाने का कार्य
मुजीब खान
शाहजहांपुर। विगत वर्ष आई भीषण बाढ़ में सबसे अधिक न्यू सिटी ककरा का इलाका प्रभावित हुआ था जिसका कारण न्यू सिटी ककरा में बने नए पुल का काफी नीचा होना बताया गया इसके बात पानी खत्म होने के बाद देखा गया कि पुल के 6 दरों में से तीन दर सिल्ट के कारण पूर्ण रूप से बंद थे मात्र तीन दरों से ही पानी चल रहा था जिस पर जिला अधिकारी द्वारा इन तीन दरों की सिल्ट सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई जिला अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि नदी के बंद दरों की सिल्ट हटा कर नव निर्मित नगर निगम कार्यालय में भराव डलवा दिया जाए जिससे जहां एक ओर नदी की सिल्ट भी हट जाएगी और भराव के लिए मिट्टी भी आसानी से मिल जाएगी ।
आपको बताते चले कि कुछ दिन तो नगर निगम द्वारा कार्य तेजी से कराया गया लेकिन समय के साथ साथ कार्य किए जाने की रफ्तार धीरे होती गई अब इस समय यह रफ्तार कछुआ गति से भी कम हो गई है ऐसा लगता है नगर निगम द्वारा नदी में पानी आने का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि पानी आने के बाद सिल्ट हटाया जाना नामुमकिन होगा और नगर निगम के द्वारा किए गए कार्य की हकीकत भी सामने आ जाएगी लेकिन यदि नगर निगम इस कार्य में तेजी दिखाए तो आने वाले समय बिना पुल को ऊंचा किए ही बाढ़ की विभीषिका से राहत मिल सकती है क्योंकि जब नदी की तीन दर सिल्ट के कारण बंद पड़े है और मात्र तीन दरों से ही पानी चल रहा है तो पानी जल्द ही नदी के बाहर आ जाएगा। जिससे नुकसान होना लाजिमी है ।
सबसे बड़ी बात यह है कि आदेश के बाद किसी वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा इसका निरीक्षण नहीं किया गया यदि इस कार्य में जिला अधिकारी सहित नगर आयुक्त रुचि ले लें तो एक बड़ी समस्या से बचा जा सकता है ।
























