Monday, February 16

बदायूँ।राजमिस्त्री का संधिग्ध अवस्था में मिला गांव के बाहर शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राजमिस्त्री का संधिग्ध अवस्था में मिला गांव के बाहर शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बदायूं ।आज जिले की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्लोथी में काम से वापस लौट रहे एक राजमिस्त्री का शव उसके गांव के बाहर पड़ा मिला मृतक की पहचान बदन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बदन सिंह मिस्त्री का काम करने गए थे। वह शाम को घर लौट रहे थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह गांव के बाहर उनका शव मिला। परिजनों ने हत्या को आशंका जताते हुए तहरीर दी है जिस पर मुकदमा लिखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।

वही मृतक के भाई चरण सिंह ने बताया कि उसके भाई बदन सिंह की संधिग्ध मौत है जिसकी जांच होनी चाहिए उसने बताया कि बदन सिंह के पांच बच्चों की परवरिश की चिंता परिवार को सता रही है। प्रभारी निरीक्षक गौरव बिश्नोई ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *