
आनन्द राय को मिली भाजपा मण्डल महामंत्री की पुन: जिम्मेदारी
लालगंज आजमगढ़।
भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके आनंद राय को भाजपा लालगंज मंडल महामंत्री का पुनः दायित्व दिया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया भाजपा लालगंज आदर्श राय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय ने मिठाई खिलाकर नवीन दायित्व की बधाई दी।। आनंद राय ने कहा मुझ जैसे कार्यकर्ता पर पार्टी ने पुनः विश्वास जातते हुए मुझे जो पद प्रदान किया है इसके लिए मैं अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करता हुए पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।
